11 अगस्त 2015 - 12:33
अब यमनी सेना की बारी: कई सऊदी आतंकवादी सैनिक ढ़ेर।

यमनी सेना और जनजातियों के हमले में सऊदी अरब के सीमा पर स्थित नजरान में कई दर्जन सऊदी सैनिक मारे गए हैं।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और कबीलाईयों के हमले में सऊदी अरब के सीमा पर स्थित नजरान में कई दर्जन सऊदी सैनिक मारे गए हैं।
यमनी बलों ने नजरान शहर के क़ुव्वत नजरान क्षेत्र में तोप और रॉकेट से हमले करके कई दर्जन सऊदी सैनिकों को मार गिराया। उधर अदन में यमनी सेना और सऊदी अरब से जुड़े आतंकवादियों के बीच लड़ाई जारी है।